सिंदरी में एक महीने से लापता परमेश्वर टुडू का शव HURL रेल ट्रैक पर मिला, परिजनों में शोक

सिंदरी में एक महीने से लापता परमेश्वर टुडू का शव HURL रेल ट्रैक पर मिला, परिजनों में शोक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया/सिंदरी : सिंदरी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। पिछले एक महीने से लापता चल रहे परमेश्वर टुडू (45 वर्ष) का शव शुक्रवार को HURL रेल लाइन ट्रैक के L-1/13 पोल के पास क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया।
मृतक मनोहर टांड़, सिंदरी कॉलेज के पास के रहने वाले थे। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
एक महीने से लापता थे परमेश्वर टुडू
मृतक के छोटे भाई रवि टुडू ने बताया कि परमेश्वर पिछले एक महीने से घर से लापता थे। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परमेश्वर मानसिक रूप से कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण परिवार काफी चिंतित था।
शुक्रवार को शव मिलने की सूचना ने परिवार की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी थाना से एएसआई हेमाराम और एएसआई हेंब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों का बयान दर्ज किया।
परिजनों के आग्रह पर नहीं हुआ पोस्टमार्टम
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा (इनक्वेस्ट) की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

About Author

error: Content is protected !!