झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात, 1477 बोलेरो और 849 बाइक से मजबूत होगी पेट्रोलिंग

झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात, 1477 बोलेरो और 849 बाइक से मजबूत होगी पेट्रोलिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड पुलिस को राज्य सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। राज्य में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों में पेट्रोलिंग के लिए 1477 बोलेरो और 849 बाइक आवंटित की गई हैं।


इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और तेज तथा प्रभावी होने की उम्मीद है। खासकर दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच पहले की तुलना में काफी बेहतर हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री इन सभी वाहनों को औपचारिक रूप से जिलों के लिए रवाना करेंगे। उससे पहले रांची की सड़कों पर इन नए वाहनों की झलक देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में एक साथ खड़ी बोलेरो और बाइक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
सरकार का मानना है कि इन वाहनों के मिलने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

About Author

error: Content is protected !!