धनबाद में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर पहली बैठक, दामोदर-कतरी नदी संरक्षण पर बनी रणनीति

धनबाद में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर पहली बैठक, दामोदर-कतरी नदी संरक्षण पर बनी रणनीति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद समाहरणालय के सभागार में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के तहत मल्टी स्टेकहोल्डर्स वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की प्रमुख नदियों, विशेषकर दामोदर और कतरी नदी के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, नदी तट विकास और बेहतर जल प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक के दौरान नदियों की जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया। इसके लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और सिम्फर की तकनीकी सहायता लेने का निर्णय लिया गया। विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से एक प्रभावी अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान तैयार करने पर सहमति बनी, जिससे शहर की नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
बैठक में अधिकारियों और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नदियों के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

About Author

error: Content is protected !!