धनसार में परिवार का आरोप: घर में घुसकर छेड़छाड़ व तोड़फोड़, गांधी सेवा सदन पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

धनसार में परिवार का आरोप: घर में घुसकर छेड़छाड़ व तोड़फोड़, गांधी सेवा सदन पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने स्थानीय युवक संजय कुशवाहा और उनके समर्थकों पर प्रताड़ना, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में हरिजन थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को पीड़ित परिवार के सदस्य रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन पहुंचे और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
पीड़िता संतोषी देवी ने बताया कि वह डोम जाति से आती हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका आरोप है कि संजय कुशवाहा और उनके सहयोगी अक्सर उनके परिवार को परेशान करते हैं और उनकी बेटियों तथा बहू के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
संतोषी देवी के अनुसार होली के दिन संजय कुशवाहा के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं, जबकि पुरुष सदस्य बाजार गए हुए थे। आरोप है कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबरन रंग लगाया गया और गलत तरीके से छुआ गया। विरोध करने पर घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।
वहीं प्रिय देवी ने बताया कि संजय कुशवाहा के लोग अक्सर रास्ते में छेड़खानी करते हैं, सीटी बजाते हैं और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने मोबाइल छीनकर उसे भी तोड़ दिया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अगर उन्हें या उनके किसी सदस्य को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी संजय कुशवाहा और उनके सहयोगियों की होगी।

About Author

error: Content is protected !!