गोमो के हरिहरपुर थाना में प्रशिक्षु IPS अंकित सिंहा ने संभाला प्रभार, कानून-व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता

गोमो के हरिहरपुर थाना में प्रशिक्षु IPS अंकित सिंहा ने संभाला प्रभार, कानून-व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : जिले के गोमो स्थित हरिहरपुर थाना में सोमवार को प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मी टीम भावना के साथ काम करें। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!