बोकारो कोर्ट को सायनाइड बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

बोकारो कोर्ट को सायनाइड बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिला कोर्ट को सायनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे जिला कोर्ट के रजिस्ट्रार और कुछ न्यायिक दंडाधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट को सायनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले की सूचना करीब 9:30 बजे बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को दी गई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया और डॉग स्क्वायड व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


एसपी हरविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है, इसकी जांच की जा रही है। ईमेल में कुछ आतंकी संगठनों के नाम भी लिखे गए हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता कोर्ट परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और जांच एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

About Author

error: Content is protected !!