लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में भरा धुआं

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में भरा धुआं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को उस समय बाल-बाल जान बच गई, जब उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशांबी के लिए रवाना हो रहे थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और उसमें धुआं भरने लगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेलीकॉप्टर को तुरंत चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आपात स्थिति में उतारा गया। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मार्ग से कौशांबी जाने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री का शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे कौशांबी पहुंचने का कार्यक्रम था। वे वहां सराया स्थित मां शीतला देवी अतिथि गृह में आयोजित सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

About Author

error: Content is protected !!