चोरों का दुस्साहस: महिला आरक्षी के घर लाखों की चोरी, होली में गांव गई थी परिवार

चोरों का दुस्साहस: महिला आरक्षी के घर लाखों की चोरी, होली में गांव गई थी परिवार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड के धनबाद में चोरों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। इस बार चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को ही निशाना बना लिया।


जानकारी के अनुसार, सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-3 में रहने वाली महिला आरक्षी रेखा कुमारी के घर चोरों ने लाखों रुपये के गहने-जेवरात और नगदी की चोरी कर ली।
बताया जा रहा है कि रेखा कुमारी जोगता थाना में मुंशी के पद पर पदस्थापित हैं। होली के मौके पर वह अपने परिवार के साथ गांव गई हुई थीं।
शनिवार को जब वह गांव से वापस अपने घर पहुंचीं, तो देखा कि घर का दरवाजा और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। अलमारी, बॉक्स, पलंग और घर के कोने-कोने को चोरों ने खंगाल दिया था।
चोर घर में रखे लाखों रुपये के गहने, जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!