धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में शुक्रवार को CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने वरीय मंडल विद्युत विभाग के अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अभियंता संजीव कुमार पर एक कार्य से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के बदले घूस मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को रकम लेते ही पकड़ लिया गया।
छापेमारी के दौरान DRM कार्यालय में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। CBI की टीम ने आरोपी अभियंता को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य खुलासे हो सकते हैं।