खबर का असर , उचित कार्यवाही के लिए हुआ आदेश

धनबाद में शर्मनाक लापरवाही! SNMMCH में डॉक्टर के चेंबर में शराब पार्टी का VIDEO वायरल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के सरकारी अस्पताल Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital (SNMMCH) से एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल फोटो में एक व्यक्ति कथित तौर पर डॉक्टर के चेंबर जैसे कमरे में बैठकर शराब की बोतल के साथ नजर आ रहा है। टेबल पर गिलास और अन्य सामान भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर अस्पताल परिसर के अंदर की है।
हालांकि, इस वायरल फोटो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
यदि यह तस्वीर अस्पताल के अंदर की है, तो यह बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान होता है, जहां मरीजों के इलाज और आपात सेवाएं दी जाती हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल तस्वीर की जांच कैसे करता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होती है।

#Dhanbad #SNMMCH #HospitalNews #ViralVideo #HealthDepartment #JharkhandNews #PrimeNews24

About Author

error: Content is protected !!