ऑपरेशन ‘सतर्क’ में RPF को बड़ी सफलता, 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 48 बोतल अंग्रेजी शराब Royal Stag बरामद की गई।
जब्त शराब की कुल मात्रा 18,000 एमएल बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19,680 है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की योजना में था।
RPF टीम ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को लेकर स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर RPF की सतर्कता की सराहना की जा रही है।