गोविंदपुर में होटल संचालक पर कर्मचारी की पिटाई का आरोप, इलाके में बवाल

गोविंदपुर में होटल संचालक पर कर्मचारी की पिटाई का आरोप, इलाके में बवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रतनपुर (गोविंदपुर) : गोविंदपुर क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि खालसा होटल के संचालक ने किसी बात को लेकर अपने कर्मचारी के साथ हाथापाई की, जिसमें कर्मचारी घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने अचानक विवाद का रूप ले लिया और मामला हिंसक हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की और होटल का शटर बंद करवा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

About Author

error: Content is protected !!