महेशपुर हाइवे पर तड़के भीषण टक्कर, कंटेनर चालक गंभीर

महेशपुर हाइवे पर तड़के भीषण टक्कर, कंटेनर चालक गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर मोड़ के समीप सोमवार तड़के करीब 3 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हाइवे पर हुए जोरदार सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर Kolkata की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद करीब 7 से 8 घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने सर्विस लेन के जरिए वाहनों का आवागमन जारी रखा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!