धनबाद (वासेपुर): धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी की इस घटना में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल हैदर को इलाज के लिए Asharfi Hospital पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे वासेपुर इलाके की घेराबंदी कर दी। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के पीछे के कारणों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।