धनबाद नगर निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का मोहनबागान, पाथरडीह, कार्मिक नगर और धनसार में जनसंपर्क अभियान तेज

धनबाद नगर निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का मोहनबागान, पाथरडीह, कार्मिक नगर और धनसार में जनसंपर्क अभियान तेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


#धनबाद : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मोहनबागान, पाथरडीह कोलवाशरी, कार्मिक नगर और धनसार क्षेत्र का दौरा कर जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा।


मोहनबागान में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। वहीं पाथरडीह कोलवाशरी में भी लोगों ने आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।


कार्मिक नगर में मातृशक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके अलावा धनसार क्षेत्र में मजदूर भाइयों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और सभी प्रत्याशी जनसमर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!