पटना सिटी में 32 लाख रुपये के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग को सूचना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना: राजधानी पटना सिटी के मुंगलपुरा टीओपी क्षेत्र में मंगलवार को नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 32 लाख रुपये नकद के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 500 रुपये के नोटों में कुल 32 लाख रुपये बरामद हुए।
युवकों ने पूछताछ में बताया कि यह राशि वर्धमान की एक निजी कंपनी की है और बैंक में जमा कराने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि, पुलिस जांच में उनके पास रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पटना सिटी के एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बरामद नकदी को जब्त कर लिया गया है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है तथा संबंधित कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आयकर विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।