गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा गांव में गड्ढे से मिला शव, हत्या की आशंका
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोविंदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागसुमा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक गड्ढे में एक युवक का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान विजय कुंभकार (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है।
शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना गोविंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।
प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद बागसुमा गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।