झाड़ियों में महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

झाड़ियों में महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप झाड़ियों से एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय नमिता देवी के रूप में हुई है, जो बालीडीह थाना क्षेत्र के बनशिमली की रहने वाली थीं।
घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव को जलाने का प्रयास किए जाने के साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया है। वहीं बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और हत्या के तरीके का खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!