महापौर पद के लिए रवि बुंदेला सहित 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

महापौर पद के लिए रवि बुंदेला सहित 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो एवं श्री विशाल कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में
श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्री रवि बुंदेला, श्री रवि चौधरी, श्री कृष्ण चंद्र सिंह राज, श्री शमशेर आलम अंसारी, श्री दिलीप कुमार, श्री विनोद कुमार सिंह, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार, श्री प्रकाश कुमार एवं मोहम्मद जावेद इकबाल शामिल हैं।
नामांकन के बाद निर्वाचन कार्यालय परिसर में दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही। अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!