कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस–अपराधी मुठभेड़, 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर में उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिहार के अपराधियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।