धनबाद महापौर चुनाव 2026 : श्रीमती इंदु सिंह ने किया नामांकन, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। नगर निगम चुनाव 2026 के तहत महापौर पद के प्रत्याशी श्री रामाधिर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती इंदु सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान उनकी पुत्रवधु श्रीमती आशनी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में समर्थक नामांकन स्थल पर पहुंचे। समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।
नामांकन के बाद श्रीमती इंदु सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे धनबाद के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।