टुंडी प्रखंड में सरकारी राशन की कथित चोरी, डीलर पर गंभीर आरोप

टुंडी प्रखंड में सरकारी राशन की कथित चोरी, डीलर पर गंभीर आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट : बलराम भंडारी
धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। टुंडी प्रखंड अंतर्गत कोलहर गांव की राशन डीलर आलोमुनि देवी पर जनवरी 2026 का पूरा राशन नहीं देने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
लकराखुन्दी और सोनाद गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जनवरी महीने का राशन अब तक नहीं मिला है। पूछताछ करने पर डीलर द्वारा यह कहकर टाल दिया जाता है कि लाभुकों का नाम सूची में नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं को राशन दिया भी जाता है, उनसे प्रति कार्ड तीन-तीन किलो राशन काट लिया जाता है। विरोध करने पर डीलर द्वारा यह कहा जाता है कि उन्हें कोई भुगतान नहीं मिलता, इसलिए राशन काटा जाता है।
मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी, टुंडी को सौंपी है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका हक लगातार मारा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी डीलर पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा न हो।

About Author

error: Content is protected !!