धनबाद बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद होने से कोर्ट का कामकाज ठप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रास्ता बंद करने पर भड़के अधिवक्ता, बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित

धनबाद सदर अस्पताल परिसर के अंदर से गुजरने वाले मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं के पेन डाउन के चलते धनबाद कोर्ट में सभी न्यायिक कार्य ठप हो गए हैं, जिससे वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बार एसोसिएशन का कहना है कि वर्षों से उपयोग में रहे इस मार्ग को जिला प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर बंद कर दिया गया है। अधिवक्ताओं ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक तक विरोध मार्च भी निकाला, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
बार महासचिव जितेंद्र कुमार ने साफ कहा है कि रास्ता बहाल और पार्किंग की स्थायी व्यवस्था होने तक हड़ताल जारी रहेगी।