नगर निकाय चुनाव 2026: बाबा श्याम के दर्शन के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने भरी हुंकार, भव्य रैली संग किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव 2026: बाबा श्याम के दर्शन के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने भरी हुंकार, भव्य रैली संग किया नामांकन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


झरिया/धनबाद :
नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत पूर्व मेयर एवं महापौर पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन से पहले झरिया स्थित प्रसिद्ध खाटू वाले बाबा श्याम मंदिर में धर्मपत्नी श्रीमती बीना अग्रवाल के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


पूजा के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद की जनता की खुशहाली और चुनाव में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि “एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम के दर्शन कर चुनावी यात्रा की शुरुआत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”


इसके बाद झरिया से समाहरणालय तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में समर्थक शामिल हुए। रैली झरिया, धनसार, शक्ति मंदिर, नया बाजार, राजेंद्र सरोवर, सिटी सेंटर होते हुए मेमको मोड़ पहुँची। यहां से वे पैदल समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो धनबाद को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!