गणतंत्र दिवस पर धनबाद को मिली बड़ी सौगात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का भव्य उद्घाटन
धनबाद को गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक बड़ी सुरक्षा सौगात मिली है। जिले का पुलिस कंट्रोल रूम अब पूरी तरह जीर्णोद्धार होकर अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है।

यह कंट्रोल रूम अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य कमांड सेंटर बनेगा
24×7 निगरानी, डायल 112, पीसीआर और सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग का संचालन यहीं से होगा

विशेष मॉनिटरिंग हॉल से पूरे जिले की लाइव निगरानी संभव होगी
जल्द ही जिले के 350 संवेदनशील स्थलों पर ऑडियो युक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे,

वहीं प्रमुख मार्गों पर ANPR कैमरे लगाकर ट्रैफिक और अपराध पर पैनी नजर रखी जाएगी।
इस पहल से अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपात स्थिति में पुलिस रिस्पॉन्स पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी होगा।