हरिहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 11 चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

हरिहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 11 चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत हरिहरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, वहीं गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!