धनबाद स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 42.47 लाख की सोना-चांदी की ज्वेलरी के साथ एक व्यक्ति डिटेन

धनबाद स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 42.47 लाख की सोना-चांदी की ज्वेलरी के साथ एक व्यक्ति डिटेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : ऑपरेशन सतर्क के तहत CIB और RPF की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झरिया निवासी एक व्यक्ति को 4.416 किलोग्राम चांदी और 0.259 किलोग्राम सोना से बने आभूषणों के साथ पकड़ा है। बरामद आभूषणों का कुल अनुमानित मूल्य ₹42,47,812 बताया जा रहा है।
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की टास्क टीम एवं CIB/DHN की टीम ने बुधवार रात 23:10 बजे धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 (हावड़ा छोर) पर कार्रवाई की। इस दौरान एक काले रंग के पिट्ठू बैग से 06 पैकेट में चांदी और 13 पैकेट में सोने के आभूषण बरामद किए गए।
पकड़े गए व्यक्ति ने कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद से पटना ज्वेलरी ले जा रहा था, जिसे बख्तियारपुर और बाढ़ स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।

डिटेन व्यक्ति का विवरण
नाम: नीरज कुमार स्वर्णकार
उम्र: 34 वर्ष
पिता: ओम प्रकाश स्वर्णकार
पता: बालू गद्दा, फतेहपुर, झरिया, जिला-धनबाद (झारखंड)
मौके पर पंचनामा तैयार कर व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद लाया गया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो, वाणिज्य कर विभाग, धनबाद प्रमंडल को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी का विवरण
चांदी आभूषण: 4.416 KG (अनुमानित मूल्य ₹12,89,472)
सोना आभूषण: 0.259 KG (अनुमानित मूल्य ₹29,58,340)
कुल मूल्य: ₹42,47,812

गश्ती दल में शामिल अधिकारी
A.C. Singh (SI), Jiblal Ram (ASI), Babulesh Kumar (HC), Vivek Kumar (CT), Shushil Kumar (ASI), Vikash Kumar (HC), Fulchand Mahto (HC)

About Author

error: Content is protected !!