गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, टोटो से उतरते ही अज्ञात बाइक ने ली जान

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, टोटो से उतरते ही अज्ञात बाइक ने ली जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह–बेंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित ट्रेंड्स मॉल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिरसिया निवासी 45 वर्षीय मुकेश बर्मन उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। मृतक टेंट डेकोरेशन का काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
जानकारी के अनुसार, मुकेश बर्मन किसी आवश्यक कार्य से सिरसिया से टोटो के माध्यम से गिरिडीह आए थे। काम निपटाकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे टोटो से उतरते समय तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!