झारखंड को मिले नए IPS अधिकारी, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों में श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा तथा श्री दीपक कुमार शामिल थे।


मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता में विश्वास कायम करने की भी होती है। राज्य के विकास और सुशासन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी अपनी नई भूमिका में राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।


इस अवसर पर संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!