देवघर : नववर्ष 2026 के स्वागत को तैयार बाबा बैद्यनाथ धाम, लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद

देवघर : नववर्ष 2026 के स्वागत को तैयार बाबा बैद्यनाथ धाम, लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पूरी तरह तैयार है। साल के अंतिम दिन और 1 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे।

हजारीबाग सेंट्रल जेल से तीन कैदी फरार, हाई सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि नववर्ष के पहले दिन बाबा का जलाभिषेक और पूजा करने से पूरा वर्ष सुख, समृद्धि और शांति से व्यतीत होता है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष की तरह इस बार भी भारी भीड़ जुटने की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में भक्त देवघर पहुंचेंगे।

कर्ज के बोझ तले दबे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंदिर परिसर के साथ-साथ बीएड कॉलेज रोड, नेहरू पार्क, टावर चौक और शिवगंगा क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

About Author

error: Content is protected !!