ज्वेलरी दुकान में डकैती कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | कतरास
कतरास बाजार स्थित खेतान टावर कॉम्पलेक्स में ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती कांड का धनबाद पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए सोना-चाँदी के आभूषण समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्रवण कुमार खेतान (75 वर्ष), निवासी रानी बाजार, कतरास द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कतरास थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर कतरास थाना कांड संख्या 451/25, धारा 310(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वादी ने बताया कि उनकी ज्वेलरी दुकान “विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स” में 10–15 अज्ञात अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर हरवे-हथियार के बल पर डकैती की। अपराधियों ने दुकान से करीब 20–22 किलो चाँदी, 300–400 ग्राम सोना तथा कुछ जरूरी कागजात (चेकबुक) लूट लिए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद सामग्री का विवरण
सोने जैसा पदार्थ:
72 अद्द पोला (कंगन)
40 जोड़ा कान का टॉप
चाँदी जैसा पदार्थ:
560 अद्द बिछिया
162 जोड़ा पायल
115 अद्द ब्रेसलेट
146 अद्द बेरा
30 अद्द चेन
112 अद्द सिक्का
90 अद्द कटोरा
46 अद्द चमच
27 अद्द गलास
पूजा थाल, दीया, प्लेट, लौटनी, चाभी रिंग सहित अन्य आभूषण
अन्य सामान:
04 कम्बल
01 गुलेल
02 टॉर्च
01 बड़ा पेचकस
01 लोहे का सब्बल
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।