नववर्ष से पहले धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

नववर्ष से पहले धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यस्त व संवेदनशील इलाकों में सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च

धनबाद: नववर्ष के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। शहर के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में धनबाद पुलिस की सिटी हॉक्स टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च शरारती तत्वों और अपराधियों को सख्त संदेश देने के उद्देश्य से किया गया, ताकि नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
यह कार्रवाई एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर तथा डीएसपी (CCR) श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।
धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और नववर्ष को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

error: Content is protected !!