SNMMCH नवजात चोरी मामला: उपायुक्त ने पीड़ित पिता से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

SNMMCH नवजात चोरी मामला: उपायुक्त ने पीड़ित पिता से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) से चोरी हुए नवजात शिशु के सकुशल बरामद होने के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बुधवार संध्या अपने आवासीय कार्यालय में नवजात शिशु के पिता श्री सलिकराम मरांडी से मुलाकात की।
उपायुक्त ने पूरे घटनाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और परिवार की जरूरतों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया।
उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल से नवजात शिशु की चोरी अत्यंत गंभीर मामला है। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और सुरक्षा नोडल पदाधिकारी सह वरीय प्रबंधक से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि SNMMCH की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु एक वृहद कार्य योजना तैयार की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा नवजात शिशु के पिता एवं उनके परिजनों को गर्म कपड़े और कंबल भी प्रदान किए गए।
मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, श्री रमेश टुडू, नवजात शिशु के पिता श्री सलिकराम मरांडी, SNMMCH के अधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी. के. गिंदौरिया, सुरक्षा नोडल पदाधिकारी सह वरीय प्रबंधक डॉ. शेखर सुमन, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, श्रीमती मीना हेंब्रम सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!