SNMMCH से चोरी हुआ नवजात बरामद, मां की ममता लौटी—चेहरे पर फिर आई मुस्कान धनबाद पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, अस्पताल कर्मी समेत 4 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:

एसएनएमएमसीएच धनबाद से चोरी हुए नवजात को बरामद कर धनबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मां की उम्मीद और भरोसे पर खरा उतरते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर नवजात को सुरक्षित खोज निकाला। बच्चे की बरामदगी के बाद मां के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

गायनी वार्ड से हुई थी नवजात की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवे निवासी शालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता मरांडी ने एसएनएमएमसीएच में एक पुत्र को जन्म दिया था।

27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे अस्पताल के गायनी वार्ड से नवजात की चोरी कर ली गई। बताया गया कि नर्स की वेशभूषा में आई एक महिला बच्चे को जांच कराने की बात कहकर अपने साथ ले गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक महिला नवजात को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दी, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।

भूली से बरामद हुआ नवजात

सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और भूली इलाके से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया।

अस्पताल कर्मी समेत 4 लोग गिरफ्तार

विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले में अस्पताल कर्मी की संलिप्तता सामने आई है और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ महिलाओं से पूछताछ जारी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!