तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुदामडीह स्थित 7 डेज रेस्टोरेंट के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में एक युवक एनबीसीसी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा जेलगोड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।