कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1339 वाहनों की जांच
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम से देर रात तक चला।

अभियान के दौरान कुल 1339 वाहनों की जांच की गई, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग भी की गई, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।