धनबाद–बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

धनबाद–बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: महुदा के हाथूडीह पंचायत भवन में धनबाद–बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जन्मजय सिंह ने की।
बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने सामाजिक संविधान के पालन, विवाह एवं मृत्यु भोज में मांसाहार पर रोक, दहेज प्रथा, अत्यधिक खर्चीली शादियों तथा अंतरजातीय विवाह जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की। इन सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक कैसे लगे, इस पर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

उपेंद्र सिंह को नगर निगम का नोटिस, तीन दिन में कार्यालय व दुकान खाली करने का आदेश
बैठक में आगामी 13 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों का आरक्षण गजट जारी, चुनावी तस्वीर हुई साफ
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिरीष प्रसाद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व ज़ोन अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने किया।

सरकारी जमीन बचाने उतरे ग्रामीण, हथियार लहराने और अपहरण की कोशिश का आरोप
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामचरित्र सिंह, संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह, सूर्य नारायण सिंह, प्रभु नारायण सिंह, शिव नारायण सिंह, महेश सिंह, ज़ोन अध्यक्ष निप्पू सिंह, प्रभात सिंह, मानिक सिंह, अतुल प्रसाद सिंह, दुनिया लाल सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, देवनारायण सिंह, गौतम सिंह मास्टर, सुरेंद्र सिंह, प्रवक्ता रमेश सिंह, राधेश्याम सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, काली सिंह, कुंदन सिंह, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, धुर्वेश्वर सिंह, संजीत सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!