बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो : पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकीरो ग्राम में स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापामारी कर अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
बोकारो : जयंत हत्याकांड का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने बताई पूरी कहानी
छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, ड्रम, प्लास्टिक के कंटेनर, गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप सहित अन्य उपकरण बरामद किए। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।
केंदुआडीह गैस रिसाव : 15वें दिन नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू, वैज्ञानिकों की कड़ी निगरानी
पुलिस के अनुसार यह अवैध शराब फैक्ट्री लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की सप्लाई की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।