तोपचांची में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

तोपचांची में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में मानव कंकाल मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके से मानव की खोपड़ी और जबड़ा बरामद किया है। कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद इसे फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बीते दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर में शव देखे जाने की चर्चा फैल रही थी। इस संबंध में सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने तोपचांची झील के आसपास के जंगली इलाकों में सघन छानबीन की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी इलाकों में मानव कंकाल बरामद हुआ। कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स और चाभी भी मिली है। पुलिस ने कंकाल समेत सभी बरामद सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की पहचान संभव हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!