धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद:
एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को धनबाद पुलिस ने जिलेभर में एक साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।

अभियान के तहत कुल 1373 वाहनों की जांच की गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के साथ-साथ पहचान सत्यापन भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।