धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई
धनबाद। शहर के फुटपाथ दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी दुकानों को हटाया जा रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। इसी के विरोध में आज सैकड़ों दुकानदारों ने एकजुट होकर निगम कार्यालय का घेराव किया।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रहा है। फुटपाथ दुकानदार संघ के नेताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले धैया क्षेत्र में सीओ द्वारा दुकानदारों के साथ मारपीट की गई और उनकी दुकानों को तोड़ा गया, जिसके बाद से वे लगातार प्रशासन के खिलाफ नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जब तक उचित पुनर्वास और दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वे दुकानदारों की समस्याओं पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही समाधान निकालने की दिशा में पहल की जाएगी। हालांकि, आज का यह विरोध प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।