कुमारधुबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध बालू लदे दो 16 चक्का ट्रक जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: निरसा अनुमंडल क्षेत्र के कुमारधुबी ओपी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध बालू लदे दो 16 चक्का ट्रक— WB 41K 2998 और WB 89 4994 को जब्त किया है।
पलामू में इंटरस्टेट शराब तस्करी कनेक्शन का खुलासा, ASI अभिमन्यु सिंह निलंबित
सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरकुंडा से बालू लोड कर इन ट्रकों को पश्चिम बंगाल के मगरा भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को रोककर कुमारधुबी ओपी ले आई।
ओपी प्रभारी ने बताया कि—
“दोनों ट्रकों में अवैध बालू लोड होने की सूचना मिली थी। ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। चालकों द्वारा जो भी कागजात उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हें जिला खनन पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
झरिया के सिंह नगर में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान!
इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों अवैध बालू कारोबार में जाली नंबर प्लेटों का भी धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि जब ट्रक चिरकुंडा थाना क्षेत्र से निकले थे, तो कार्रवाई वहां की पुलिस के बजाय कुमारधुबी पुलिस द्वारा ही क्यों की गई?