दक्षिणी टुंडी: नयाडीह आंगनवाड़ी में लापरवाही चरम पर, साहिका गायब – बच्चों को खाना नहीं मिला, नाराज़ ग्रामीणों ने जड़ा ताला… सुपरवाइज़र पहुंची तो खुला केंद्र
दक्षिणी टुंडी प्रखंड के बेगनारिया पंचायत के नयाडीह आंगनवाड़ी केंद्र में साहिका की लगातार गैरहाज़िरी और बच्चों को भोजन नहीं मिलने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र में ताला बंद कर अपना विरोध जताया।
घटना की जानकारी मिलते ही सुपरवाइज़र नीतू सिंह तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर पूरी स्थिति को समझा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण मानें और फिर आंगनवाड़ी केंद्र का ताला खोला गया।
इसके बाद बच्चों के बीच सुआहार/पोषण आहार का वितरण भी कराया गया, ताकि सेवाएँ फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकें।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा हुई, तो वे फिर कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।