गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद के गोविंदपुर स्थित बागसूमा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार चंदूड़ीह पंचायत बड़ा नवाटांड के रहने वाले साजिद और इरफान फुटबॉल मैच देखने के लिए जंगलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक वेलोग ट्रक (नंबर WB 11D 4616) से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इरफ़ान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साजिद का एक पैर कट गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां साजिद का इलाज चल रहा है। इरफ़ान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की माँग करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।