तुमादाहा में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से ₹5 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

तुमादाहा में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से ₹5 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तुमादाहा गांव में गुरुवार, 21 नवंबर 2025 को एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। श्री गुलेन मंडल की पुत्री की शादी 24 नवंबर को तय है, और शादी की तैयारी के लिए परिवार ने गोविंदपुर SBI बैंक से ₹5 लाख रुपये निकाले थे। घर पहुंचते ही बदमाशों ने बैग छीनकर फरार हो गए।

शादी का सामान लाने के उद्देश्य से श्री गुलेन मंडल SBI गोविंदपुर शाखा से पाँच लाख रुपये निकालकर अपने घर लौटे। घर पहुँचकर जैसे ही उन्होंने अपनी स्कूटी को दरवाजे पर खड़ा किया और सीट के नीचे डिक्की में पैसा रखकर पिट्ठू बैग निकाला, उतने में दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर पीछा करते हुए वहाँ पहुँच गए।

बदमाशों ने आगे से मोटरसाइकिल घुमाकर उनके हाथ से बैग झपट लिया और जीती रोड की ओर फरार हो गए।

घटना के आने और भागने—दोनों समय के दृश्य CCTV कैमरे में साफ कैद हुए हैं, जिसमें बदमाशों की गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप:

गाँव वालों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर रोजाना कोयला, लोहा, बालू, पत्थर और मछली गाड़ियों से अवैध वसूली की जाती है, जबकि वास्तविक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि—
“यदि अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो जनता बाध्य होकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।”

जनता की मांग:

अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, अवैध वसूली पर तत्काळ रोक लगे, पुलिस गश्ती व निगरानी बढ़ाई जाए।

 

About Author

error: Content is protected !!