धनबाद से कोलकाता तक ईडी की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी

धनबाद से कोलकाता तक ईडी की बड़ी कार्रवाई, 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

#धनबाद/कोलकाता : कोयला चोरी, अवैध खनन और तस्करी से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह से झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। दोनों राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

धनबाद में 18 ठिकानों पर रेड

झारखंड में ईडी रांची जोन की टीम ने धनबाद जिले में कोयला चोरी, टेंडर घोटाले और अवैध वसूली से जुड़े मामलों में करीब 18 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।

जिन प्रमुख व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी जारी है, उनमें शामिल हैं—

एल.बी. सिंह, अनिल गोयल, संजय उद्योग, गणेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, दीपक पोद्दार, अमर मंडल, विनोद महतो, सन्नी केशरी और अरविंद सिंह।

सूत्रों का कहना है कि

अमर मंडल को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, और वे कोयले के साथ-साथ पत्थर व बालू से अवैध उगाही में भी सक्रिय रहे हैं।

वर्तमान में अनिल गोयल सिंडिकेट को कोयला तस्करी में सबसे प्रभावी माना जाता है।

बंगाल में 22 परिसरों पर ईडी की दबिश

ईडी कोलकाता ज़ोन ने पश्चिम बंगाल में 22 परिसरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई
दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता के कई स्थानों पर चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, बंगाल में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश और सोना–जेवरात बरामद होने की सूचना है।
हालांकि ईडी द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दिनभर हो सकते हैं बड़े खुलासे

दोनों राज्यों में यह कार्रवाई लगातार जारी है।
ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सुराग मिलने की उम्मीद है।

About Author

error: Content is protected !!