झरिया: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 15 सूत्री मांगों को लेकर आरके माइंस ऐना मुख्य गेट पर धरना

झरिया: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 15 सूत्री मांगों को लेकर आरके माइंस ऐना मुख्य गेट पर धरना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया। कुसुंडा एरिया-6 स्थित आरके माइंस ऐना के मुख्य गेट पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की ओर से 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि आरके माइंस में डीजीएमएस के सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से खनन कार्य किया जा रहा है, जिससे मजदूरों और आसपास के इलाकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओबी डंपिंग के निर्धारित मानकों का उल्लंघन लगातार हो रहा है। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा अधिक भुगतान लिया जा रहा है, जिससे बीसीसीएल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही तकनीकी और गैर-तकनीकी मजदूरों को न्यूनतम दैनिक मजदूरी भी नहीं दी जा रही है।

प्रसाद ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की कमी है, पेयजल की व्यवस्था भी चरमराई हुई है और पर्यावरण सुरक्षा मानकों का उल्लंघन लगातार जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महाप्रबंधक द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यूनियन आंदोलन को और तेज करेगी।

 

About Author

error: Content is protected !!