भौंरा में बम और गोलीबारी से सनसनी, दहशत में डूबा इलाका — ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

भौंरा में बम और गोलीबारी से सनसनी, दहशत में डूबा इलाका — ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया: भौंरा ओपी क्षेत्र मंगलवार दोपहर उस समय दहल उठा जब आठ नंबर हनुमान मंदिर के पास अचानक गोलियों की आवाज और बम जैसे धमाके सुनाई दिए। करीब 3 बजे हुई इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

स्थानीय निवासी शिवम कुमार ने भौंरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वे मंदिर परिसर में बैठे थे, तभी सात नंबर की दिशा से कुछ युवक दौड़ते हुए आए और उसके तुरंत बाद दो गुटों के बीच अचानक बमबाजी और फायरिंग शुरू हो गई।
घटना के दौरान लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई और आसपास के निवासी सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।

बस्ती के लोग शोर सुनकर एकजुट होकर बाहर निकले, लेकिन तब तक संदिग्ध युवक मौके से फरार हो चुके थे।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार हुई है, जिससे पूरे मोहल्ले में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से—

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्ती बढ़ाने, और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

About Author

error: Content is protected !!