अड्डाबाजी के खिलाफ धनबाद पुलिस का कड़ा अभियान, देर रात तक चली सघन छापेमारी

अड्डाबाजी के खिलाफ धनबाद पुलिस का कड़ा अभियान, देर रात तक चली सघन छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे धनबाद जिले में अड्डाबाजी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़भाड़ रोकना और संभावित अपराधों पर पहले ही नियंत्रण पाना था।

पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थल, सुनसान इलाके, गलियों और मोहल्लों में सघन जांच अभियान चलाया। कई स्थानों पर लोगों की तलाशी ली गई तथा पहचान पत्रों की जांच की गई। देर रात बिना किसी वजह के समूह में खड़े लोगों को चेतावनी दी गई, जबकि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि “अड्डाबाजी कई अपराधों की जड़ होती है, इसलिए पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर सख्त नजर रख रही है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।”

साथ ही, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को माननीय न्यायालय से निर्गत कुर्की और वारंट आदेशों को त्वरित रूप से तामील करने के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि अपराध नियंत्रण में पुलिस को प्रभावी सहयोग मिल सके।

 

About Author

error: Content is protected !!