धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरा, तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: शुक्रवार रात राजधानी रांची में एक भयावह हादसा सामने आया, जब एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरा। इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल जिला जज के दो बॉडीगार्ड—उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर, और सरकारी ड्राइवर सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी ज्यूडिशियल एकेडमी से स्विफ्ट कार से धुर्वा डैम की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे डैम में जा समायी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब 2 से 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन को बाहर निकाला गया।
वाहन में तीन शवों के साथ दो पुलिस हथियार भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और वाहन डैम में कैसे गिरा—यह सब जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा।